Skip to main content
कांग्रेसी गोरखपुर के लिए के लिए हुए रवाना
लालगंज आजमगढ
लालगंज से कांग्रेस पार्टी के कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता गोरखपुर रैली के लिए हुए रवाना, रवाना होते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सम्भावित प्रत्याशी उमेश सरोज ने जाते वक्त कहा कि कांग्रेस पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए एक अनुपम प्रतिज्ञा की अगर हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो सभी महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा मिलेगी और उन्होंने कहा कि गरीब घरों को साल में तीन गैस सिलेंडर मुक्त दिया जाएगा, प्रियंका गांधी ने कहा मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं महिला सशक्तिकरण में उन्होंने अपने नेक इरादे जनता के सामने रखे।
ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम गोरखपुर के चम्पा देवी पार्क में आयोजित होगा और इस कार्यक्रम को प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। भाग लेने वाले प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और संभावित प्रत्याशी उमेश सरोज, कार्यकर्ता मोहन राय, बृजेश सरोज, रवि गौड़, योगेंदर, सूरज सरोज, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment