अतरौलिया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आजमगढ़ के अतरौलिया पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, 2022 में उत्तर प्रदेश में 400 सीट जितने का दावा।
बता दे कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज श्रद्धांजलि सभा में आजमगढ़ अतरौलिया के सेनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मंत्री सपा महासचिव बलराम यादव के पुत्र वधू को श्रद्धांजलि दी। समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे बलराम यादव की बड़ी बहू सुमन का आकस्मिक निधन हो गया था। जिन्हे श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी छोटे दलों के साथ गठबंधन करके 400 सीटें जीतने जा रही है और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सबसे खराब हो चुकी है यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है, चीरहरण किया जा रहा है। सड़के गड्ढा युक्त हो गई है ।पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कहीं भी शुद्ध पेयजल शौचालय आदि की व्यवस्था नहीं की गई है तो वही गुणवत्ता में भी काफी कमी की गई है। योगी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इसका 2022 में जनता भाजपा को जवाब देगी।, बता दें कि सपा प्रमुख के आगमन की पूर्व सूचना नहीं थी। अचानक उनके आगमन की खबर आई तो बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अतरौलिया पहुंच गए।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे मार्ग से होते हुए पूर्व मंत्री बलराम यादव के अतरौलिया के सोनपुर स्थित घर पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह सपा कर्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव ने मंत्री बलराम यादव की पुत्रबधु के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बधाया। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं से मिले।
अखिलेश यादव ने इस दौरान मीडिया से भी बात की। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जिस पूर्वांचल एक्सप्रसे-वे को 18 महीने में बनकर तैयार हो जाना चाहिए था वह साढ़े चार साल में भी पूरा नहीं हो सका। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी सरकार बस शिलान्यास पर शिलान्यास कर रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता इस सरकार से त्रस्त है। प्रदेश की जनता द्वारा 2022 में भाजपा को जवाब मिलेगा।
'सरकार के प्रति जनता का आक्रोश'
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतापगढ़ में सांसद संगम लाल गुप्ता पर जो हमला हुआ है। वह हमला नहीं जनता का सरकार के प्रति आक्रोश है। सरकार के प्रति जनता का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। समय आने पर इसका जवाब जनता जरूर देगी। जहां तक रही हरबंशपुर में पुलिया ढहने की बात तो वह डीएम की सड़क है वह सही करा लेंगे।
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
आकाश मोदनवाल पत्रकार
अतरौलिया आज़मगढ़
मो. 8299649414
Comments
Post a Comment