अतरौलिया ,स्थानीय क्षेत्र के टंडवा खानपुर गांव में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्थानीय थाना द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा अन्य स्थितियों में महिलाओं को शिकायत करने के लिए विभिन्न नंबरों जैसे 1090 वुमन हेल्पलाइन नंबर, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,1098, 102, 108 ,112 आदि नंबरों के विषय में महिलाओं को बताया गया। ग्रामीण महिलाओं एवं छात्राओं को समझाते हुए पुलिस कर्मियों ने बताया कि इन नम्बरों पर फोन करके मदद ली जा सकती है। इसके अलावा थाने पर भी महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है जहां महिला अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान चौथी राम कनौजिया, महिला कांस्टेबल खुशबू सिंह, चांदनी मौर्या सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
आकाश मोदनवाल पत्रकार
अतरौलिया आज़मगढ़
मो. 8299649414


Comments
Post a Comment