किसान मेले का हुआ भव्य आयोजन

 



संवाददाता अभिषेक प्रजापति

संवाददाता बरदह आजमगढ़

विकास खंण्ड तहबरपुर परिसर में शनिवार को किया गया किसान मेले का भव्य आयोजन। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय थे, इनके नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ, इस कार्यक्रम में किसान एवं गरीब परिवारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ, जिसमें स्मार्ट कार्ड, उज्जवला योजना, खाद्य योजना,व‌ विभिन्न प्रकार के एन आर एल एम के समूह की दीदियों द्वारा बनाई गई वस्तुओं का प्रदर्शनी दिखाया गया। जहां पर उनके द्वारा बनाया हुआ नमकीन, चूड़ियां, और विभिन्न प्रकार की वस्तुएं तथा ऑर्गेनिक खेती की पूरी टीम समूह की दीदियों की खड़ी थी। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बहुत अच्छा प्रदर्शन किया उन्होंने बताया कि क्या छोटे बच्चों से लेकर गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया तथा नसबंदी के क्षेत्र में जागरूक किया गया, कंडोम के बारे में स्वास्थ विभाग डॉक्टर शमशाद अली द्वारा विभिन्न जानकारी दी गई तथा रिकॉर्ड 1000 से अधिक कंडोम के पैकेट का वितरण किया गया,किसान परिवारों में परिवार नियोजन जागरूक किया गया, उनके द्वारा बताया गया कि भारी संख्या में महिलाओं ने कंडोम के पैकेट की मांग की हैं। दोपहर 1:30 तक 1000 कंडोम पैकेट का वितरण हो चुका था, दोपहर 1ः30 तक सभी कंडोम वितरण हो जाने के उपरांत 500 पैकेट कंडोम और मंगाकर किसान मेले के परिवार नियोजन स्टॉल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। डॉक्टर शमशाद अली द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं में जागरूकता अत्यधिक देखी जा रही है,



Comments