अतरौलिया में चलाया गया बृहद वाहन चेकिंग अभियान, 92 वाहनों का कटा चालान।







अतरौलिया। बता दे कि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर थाना अध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में अतरौलिया थाना क्षेत्र के पटेल चौक, मदिया पार मोड़, केसरी सिंह चौक छितौनी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिस के क्रम में मदीया पार मोड , पटेल चौक पर उप निरीक्षक शैलेश यादव द्वारा 30 वाहनों का चालान काटा गया, वहीं केसरी सिंह चौक पर उप निरीक्षक सुल्तान सिंह के नेतृत्व में 37 वाहनों का चालान काटा गया, छितौनी चौक पर उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में 25 वाहनों का चालान काटा गया। वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों की तलाशी ली गई साथ ही साथ गाड़ी के कागज ड्राइविंग लाइसेंस इंश्योरेंस तथा हेलमेट आदि की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट व बिना कागज के 92 वाहनों का ई चालान काटा गया । थाना अध्यक्ष रमेश कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें ,वही घर से निकलते समय गाड़ी के कागजात भी अपने पास रखें। सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट का प्रयोग करें। इस मौके पर कॉन्स्टेबल अमित जयसवाल, अविनाश विश्वकर्मा, उमेश सिंह, राजकुमार, सर्वेश यादव, रमाकांत गुप्ता, चंद्रेश समेत अन्य पुलिसकर्मी सब मौजूद रहे।

Comments