अतरौलिया ।पंडित विश्वनाथ खादी ग्रामोद्योग संस्थान रतुवापार,अतरौलिया,आजमगढ़ के प्रांगण में खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा सुछम लघु एवं उत्तम मध्यम मंत्रालय भारत सरकार के आयोजन में एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत खनिज आधारित माटी कला विद्युत चालित रौला मशीन एवं कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर नवीन प्रसाद के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।




 

अतरौलिया ।पंडित विश्वनाथ खादी ग्रामोद्योग संस्थान रतुवापार,अतरौलिया,आजमगढ़ के प्रांगण में खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा सुछम लघु एवं उत्तम मध्यम मंत्रालय भारत सरकार के आयोजन में एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत खनिज आधारित माटी कला विद्युत चालित रौला मशीन एवं कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर नवीन प्रसाद के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। पंडित विश्वनाथ खादी ग्रामोद्योग विकास संस्थान के आयोजन एवं तत्वाधान में ग्रामीण अंचल के बेरोजगार महिलाओं के आर्थिक विकास एवं रोजगार हेतु भारत सरकार की वार्षिक योजना माटी कला के द्वारा इन्हें प्रशिक्षण प्रमोद कुमार प्रजापति एवं तिलक राज प्रजापति द्वारा शनिवार को सभी अनुसूचित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया तथा निरंतर प्रशिक्षण 26 अप्रैल तक चलेगा। खादी और ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के मंसा के अनुरूप संस्था ग्रामीण क्षेत्र की गरीब असहाय बेरोजगार महिलाओं, पुरुषों के रोजगार सृजन के लिए कटिबद्ध है। ऐला चाक कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान कर सभी 40 महिलाओं को रोजगार हेतु संस्था द्वारा पाटरी उद्योग की स्थापना किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके लिए संस्था के सानिध्य में महिलाएं एवं पुरुषों द्वारा माटी कला का प्रदर्शन कर विभिन्न उत्पाद तैयार किया जाएगा जिसका निर्यात रेवाड़ी भारत राजस्थान एवं विभिन्न संस्थानों को सप्लाई दिया जाएगा जिसके परिणाम स्वरूप महिलाएं सशक्त एवं स्वावलंबन की प्रतीक रहे। संस्था के सचिव जय प्रकाश पांडे द्वारा इनके निरंतर विकास के लिए केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के योजनाओं के संबंध में प्रयासरत है । इस मौके पर उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर नवीन प्रसाद ने बताया कि सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र की ज्यादा से ज्यादा महिला पुरुष बेरोजगार लोगों को स्वावलंबी बनाया जाए जिससे वह स्वयं अपना रोजगार सृजित कर सके, जिससे उनको आर्थिक श्रोत पैदा हो, इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है जिसके क्रम में खादी ग्राम उद्योग द्वारा एक योजना चलाई गई है जिसको पंडित विश्वनाथ खादी ग्रामोद्योग संस्थान द्वारा 40 रौला चाक व 4 बैलेंजर के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षित किया गया।इस मौके पर खादी भवन के मैनेजर विकास पांडेय, प्रधान कार्यालय के प्रबंधक विशाल पांडेय, कृष्णा तिवारी, हरी राम प्रजापति, रामधन प्रजापति, रामदवर, देवमन,आंसू अनमोल विवेक पांडेय, समाजसेवी बंटी पांडेय, दिलीप सिंह, चंद शेखर सिंह प्रधान, पूर्व प्रधान राजेंद्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे।













Comments