अतरौलिया। पुलिस ने कसा शिकंजा, लगातार चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान ।




 अतरौलिया। पुलिस ने कसा शिकंजा, लगातार चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान ।बता दें कि देर शाम थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में नगर के केसरी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान दो पहिया चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई साथ ही साथ गाड़ियों की डिग्गी खोलकर तलाशी लेते हुए गाड़ी के कागजात तथा हेलमेट भी जांचे गए। इस दौरान बिना हेलमेट तथा बिना कागज के 25 वाहनों का ई चालान काटा गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिससे रमजान के पवित्र महीने में अपराधिक घटनाओं को रोका जा सके। चेकिंग अभियान के दौरान वाहन स्वामियों में अफरा-तफरी मची रही लोग इधर-उधर अपनी गाड़ियों को लेकर भागते दिखाई दिए। इस मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।





Comments