अतरौलिया ।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों के सीसीटीवी कैमरे को किया गया चेक ।




 अतरौलिया ।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों के सीसीटीवी कैमरे को किया गया चेक ।बता दें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देर शाम नगर पंचायत में थानाध्यक्ष रमेश कुमार द्वारा व्यापारी तथा अन्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया ।इस दौरान नगर में सीसीटीवी कैमरे की गुणवत्ता को जांचा परखा गया ।नगर पंचायत में लगे सीसीटीवी कैमरे की गुणवत्ता के बारे में थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने जानकारी लोगो दसे जानकारी ली तथा व्यापारियों की समस्याओं को सुना। नगर में लगे लगभग एक दर्जन सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे जिसे जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया गया ।अपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से नगर पंचायत में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी बढ़ाई जा रही है जिससे अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके और आसानी से उनकी पहचान की जा सके। इस मौके पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।






Comments