अतरौलिया ।पहली बरसात ने खोली नगर पंचायत की पोल, साफ सफाई का दावा हुआ फेल।
on
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
बता दें कि बुधवार को क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने लगी। ऐसे में भीषण गर्मी से जहां लोगों को राहत तो मिली वही झमाझम हुई पहली बरसात में नगर पंचायत की पोल खोल कर रख दी, जबकि नगर प्रशासन द्वारा यह दावा किया जाता रहा की नगर को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2022 के दौरान साफ सुथरा व हरा भरा बनाया जा रहा है वही नगर पंचायत की नालियों को साफ कर चूने ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जा रहा है।जबकि झमाझम हुई पहली बरसात ने ही नगर प्रशासन की हकीकत बयां कर दी। नगर के लोहिया नगर वार्ड में सड़कों पर लबालब पानी भर गया जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया ,वही लोहिया नगर वार्ड में सभी दुकानदारों की दुकान में पानी घुस गया ,बगल हीं स्थित यूनियन बैंक की शाखा तक लबालब पानी भरा रहा जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही नालियां जाम होने की दशा में गंदगी और बदबूदार कीचड़ सड़कों पर बहने लगे। नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था बहुत ही खराब है स्थानीय लोगों के बार-बार शिकायत के बाद भी जल निकासी व्यवस्था अभी तक सही नहीं हुई जिसके कारण लोहिया नगर वार्ड तथा बब्बर चौक पर जलजमाव हो जाता है ऐसे में स्थानीय दुकानदारों तथा स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जलजमाव से जहां सड़कों पर पानी जमा होता है वहीं स्थानीय लोगों को जलजमाव से होने वाली संक्रामक बीमारियों का भय बना रहता है ऐसे में लोगों का आरोप है कि नगर प्रशासन द्वारा साफ सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है, साफ सफाई के नाम पर सिर्फ कागजी कोरम पूरा किया जाता है जबकि पहली बरसात में ही हकीकत कुछ और बयां करने लगी ।जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय नगर वासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
Comments
Post a Comment