Skip to main content
अतरौलिया।खंभे पर बिजली का तार जोड़ने को लेकर दो समुदाय के लोग हुए आमने सामने, जमकर हुई मारपीट , मौके पर पहुँचे एसपी ग्रामीण,दर्ज हुआ मुकदमा।
बता दे कि बीती शाम लगभग 6:00 के करीब दुर्गा मंदिर के समीप नगर पंचायत के कसाई टोला में बिजली खराब होने पर लाइन मैन अविनाश को बुलाकर खंभे पर लाइन सही कराई जा रही थी कि तभी सदर बाजार निवासी मुख्तार पुत्र दिलवर ,फिरोजपुर पुत्र मुख्तार चार पांच लोगों के साथ आकर लाइनमैन अविनाश को गाली गलौज देने लगे। इस दौरान मोहल्ले के ही निवासी रिंकू मोदनवाल पुत्र जयप्रकाश गाली देने से मना करने पर मुख्तार,और फिरोज द्वारा गली में घसीट कर डंडे व लात घूसे से मारने पीटने लगे ।शोर मचाने पर मोहल्ले के सोनू व अमरदीप तथा अन्य लोग पहुंचकर किसी तरह बीच बचाव किया ,वही मुख्तार और फिरोज ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी और चले गए। मारपीट के इस घटना के बाद तनाव बढ़ने लगा तथा दोनों समुदाय के लोग अलग-अलग गुट बनाने लगे जिसकी सूचना पाकर तत्काल मौके पर थाना अध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता मय फोर्स के साथ पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया ।पुलिस की सक्रियता के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
वहीं इस बात की सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया वही पीड़ित पक्ष रिंकू मोदनवाल की तरफ से अतरौलिया थाने पर तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता ने बताया कि बिजली के तार जोड़ने को लेकर कुछ लोगो से आप्सी झगड़ा लड़ाई हुई थी जिसमें पीड़ित रिंकू मोदनवाल की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Comments
Post a Comment