बेखौफ बदमाशों की गोलियों से थर्राया आजमगढ़ अतरौलिया




बेखौफ बदमाशों की गोलियों से थर्राया आजमगढ़ अतरौलिया बदमासों की गोलियों से गूंज उठा अतरौलिया

आजमगढ़ अतरौलिया थाना क्षेत्र के भेदौरा गांव में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक को उसके घर के सामने ही गोलीयो से भून डाला, गोली मारकर हत्यारो ने मौत के घाट उतार दिया है। गोली लगने की घटना की सूचना के बाद अतरौलिया पुलिस ने ततपरता दिखाते हुवे प्रशासन मौके पर जा पहुंचा। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भेदौरा ग्राम निवासी गुडलक सिंह उम्र 24 साल पुत्र अनिल सिंह निमंत्रण से करीब 10:45 बजे रात को वापस घर लौट ही रहा था।

कि घर के सामने ही अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसको गोली का निशाना बना ही दिया। और ताबड़ तोड़ गोलियां बरसाना सुरु कर दी , जब बदमाशों को लगा कि वह मर चुका है तो असलहा लहराते हुवे बदमाशों ने मौके से फरार होने में सफल रहे। गोली की आवाज सुनते ही घरवाले बाहर आए तो देखें गुडलक वहां खून से लथपथ पड़ा हुआ है, आनन-फानन में परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई।

बता दें कि गुडलक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। स्थानीय लोगों के अनुसार हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है

लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है लेकिन इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के बारे में लोगों को गले नही उतर रही है 

आजमगढ़ में मशहूर तेज तर्रार पुलिस कप्तान अनुराग आर्य को चुनौती देने वाले बदमाश एक चुटकी का खेल है







।

Comments