अतरौलिया ।स्कूल चलो अभियान के दौरान निकाली गई जागरूकता रैली

 



अतरौलिया ।स्कूल चलो अभियान के दौरान निकाली गई जागरूकता रैली ।बता दे की क्षेत्र के भरसानी प्राथमिक विद्यालय से प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र पांडे तथा सहायक अध्यापिका कामिनी सिंह के नेतृत्व में शिक्षण क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा करते हुए नामांकन के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया गया ।सहायक अध्यापिका कामिनी सिंह ने बताया कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आज विद्यालय परिसर से विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। इस रैली के दौरान अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया गया, साथ ही साथ सरकार की शिक्षा एवं सुविधाओं को लोगों को बताया गया। स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में बच्चों का नामांकन बढ़ाना तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन विद्यालय में कराना सुनिश्चित है। जिसके अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए बच्चों ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चे तथा अध्यापक मौजूद रहे।








Comments