अतरौलिया, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्का चालक की मौत। स्थानीय थाना क्षेत्र के छितौनी चौराहे के समीप नेशनल हाईवे 233 पर लगभग 1:30 बजे आजमगढ़ की तरफ जा रहा



 


अतरौलिया, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्का चालक की मौत। स्थानीय थाना क्षेत्र के छितौनी चौराहे के समीप नेशनल हाईवे 233 पर लगभग 1:30 बजे आजमगढ़ की तरफ जा रहा  अज्ञात वाहन ने पीछे से एक्का को टक्कर मार दिया जिससे एक्का चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मोबाइल निकाल कर बातचीत किया जिससे मृतक की पहचान संतराम कनौजिया पुत्र रामलाल उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर बाहरपुर थाना अलापुर जनपद अंबेडकरनगर हो सकी। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को घटना के संदर्भ में अवगत कराया गया सूचना पाते ही मृतक के परिजन अतरौलिया थाने पहुंचे जहां मृतक के पुत्र राजमल निवासी ग्राम रामपुर बाहरपुर थाना अलापुर जनपद अंबेडकरनगर स्थानीय थाने में तहरीर दी जिसमें उन्होंने बताया कि आज दिनांक 6 जून को समय लगभग 1:30 बजे मेरे पिता संतराम कनौजिया पुत्र रामलल कनौजिया उम्र लगभग 65 वर्ष घर से एक का लेकर भरौली स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे मेरे पिताजी की मौके पर मृत्यु हो गई मृतक अत्यंत गरीब है मृतक के पास 7 संतानें हैं, जीविका पार्जन हेतु एक्का चला कर अपने घर वालों का पेट पालता था। थानाध्यक्ष मदन गुप्ता  ने बताया कि मृतक की बेटे की तरफ से तहरीर प्राप्त हो गई है  शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments