Skip to main content
भोपाल के हिंदी भवन में पूर्णोदय साहित्यिक संस्थान एवं माँ भारती साहित्य सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित विराट कवि सम्मेलन
झीलों और प्रकृति सौंदर्य से परिपूर्ण विक्रमादित्य एवं राज भोज की नगरी भोपाल के हिंदी भवन में पूर्णोदय साहित्यिक संस्थान एवं माँ भारती साहित्य सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित विराट कवि सम्मेलन कार्यक्रम में जाने-माने प्रख्यात हिंदी साहित्यकार अभिषेक कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यमान रहें तथा इस दरमियां इनकी लिखित पुस्तक थ्योरी ऑफ ओल्ड एज (किसी वस्तु के पुराना होने का सिद्धांत) का विमोचन हुआ तथा साहित्य से समाज सेवा संबोधन के उपरांत प्राकृतरस का काव्यपाठ भी किया तदुपरांत उत्कृष्ट कालजयी साहित्यिक लेखन एवं अनुकरणीय समाज सेवा के दृष्टिगत उक्त संस्था द्वारा "साहित्य साधक सम्मान" से भी सम्मानित किया गया।
इस संदर्भ में साहित्यकार अभिषेक कुमार ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से निसंदेह लेखक और समाज के बीच साझा समन्वय स्थापित होता है और साहित्य तो समाज का दर्पण है जिससे जनमानस में सकारात्मक मानसिक मनोवृति में बदलाव होता है।
Comments
Post a Comment