एसडी ग्लोबल स्कूल पर खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।



अतरौलिया क्षेत्र के एसडी ग्लोबल ग्लोबल पब्लिक स्कूल भगवानपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों ने 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, लेग्ड रेस, स्पून रेस, रैडी रेस, स्लो साइकिलिंग रेस सहित अन्य कई तरह के खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल परिसर में बैठे हुए बच्चों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। संस्था के डायरेक्टर राधेश्याम यादव ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस व मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन के अवसर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें कई दर्जन बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वही स्कूल की प्रधानाध्यापिका अनीता यादव ने बताया कि खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। इसलिए स्कूल में समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है। आज राष्ट्रीय खेल दिवस व मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कई दर्जन बच्चों ने हिस्सा लिया। इस खेल प्रतियोगिता के लिए प्रदीप यादव, कमलेश कुमार और शुभम मौर्य आदि शिक्षकों ने बच्चों को पहले दे से ही तैयार कर लिया था। खेल प्रतियोगिता में आराध्या पांडेय,नैन्सी यादव,परी गुप्ता, पवन, वैभव, शिवानंद, आशीष निषाद, अन्विशा,मोनिका, प्रिया आदि विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आइए सुनाते हैं कि विद्यालय के प्रधानाध्यापिका और बच्चों लोगों ने क्या कुछ कहा।





Comments