सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अतरौलिया में नमो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।




अतरौलिया। भारतीय भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार की दोपहर 1:00 बजे केसरी तिराहा अतरौलिया में नमो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्रा क्षेत्रीय संयोजक श्रम प्रकोष्ठ तथा विशिष्ट अतिथि राणा प्रताप सिंह थे।

उपस्थित लोगों द्वारा नमो प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में देश और प्रदेश के हुए विकास कार्यों के चित्रों का लोगों ने अवलोकन किया तथा प्रधानमंत्री मोदी जी के विदेशी नीति के तहत विश्व में भारत को जो गौरव हासिल किया उसके उत्कृष्ट कार्यों को लोगों ने चित्रों के माध्यम से बखूबी से समझा। नमो प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि राणा प्रताप सिंह ने कहा कि आज हमारा देश हर दिन एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है उत्तर प्रदेश में योगी जी द्वारा विकास की जो पैमाना स्थापित किया जा रहा है उससे उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की तरफ अग्रसर हो रहा है। मुख्य अतिथि रमाकांत मिश्र ने कहा कि आज हर गरीब के पास अपना पक्का मकान है जो मोदी जी के गरीबों के प्रति निष्ठा को दर्शाता है उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद तक भारत के माथे पर कश्मीर में 370 जैसे कलंक को साफ करके देश का मान सम्मान बढ़ाया है उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत से मित्रता करने को आतुर है यह माननीय मोदी जी की दूरगामी सोच का नतीजा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील पांडे व संचालन सुभाष निषाद ने किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश मद्धेशिया, हरि भान पांडे, रमेश सिंह रामू, धर्मेंद्र निषाद उर्फ राजू, नीरज मिश्रा, दीपक सिंह ,रामाश्रय सोनकर, रामचंद्र जयसवाल,जयप्रकाश जयसवाल, रामजतन मोदनवाल, रिंकू मोदनवाल, श्री राम निषाद, धीरज मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Comments