Skip to main content
अतरौलिया।सूर्यषष्ठी डाला छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, बाजारों में बढ़ी रौनक,फलों से सजा बाजार।



बता दें कि आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पूजा के लिए फल की दुकानें सजने लगी है। नगर पंचायत अतरौलिया के सब्जी मंडी, केशरी चौक, बस स्टॉप, बरन चौक, छितौनी, मदियापार मोड़ आदि क्षेत्रों में फलों की दुकानें सजने लगी हैं,बांस से बने सूप व धरवा की बिक्री बढ़ गयी है। नहाय खाय से तीन दिनों के इस पर्व की तैयारियां में महिलाएं अत्यधिक व्यस्त देखी जा रही हैं। महिलाएं सूप, नारियल, दौरी एवं अन्य सामानों की खरीदारी करती देखी जा रही हैं। छठ त्यौहार महिलाओं द्वारा 29 अक्टूबर को प्रारंभ किया जाएगा। व्रत रखने वाली महिलाएं एक दिन पूर्व चावल व लौकी की दाल खाकर व्रत रखेंगी। दूसरे दिन महिलाएं यानी 30 अक्टूबर को अस्त चलगामी सूर्य को गोदुग्ध से अर्ध देकर रात्रि जागरण करेगी। अगले दिन उदयमान सूर्य भगवान को गोदुग्ध से अर्घ्य देकर रात्रि जागरण करेगी। बताते हैं कि इस डाला छठ की परंपरा बिहार प्रदेश से पूर्वांचल में आई है। इससे डाला छठ की लोकप्रियता एवं व्रत रखने वाली महिलाओं की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। इस बाबत घाटों तालाबों की साफ सफाई का कार्य तेजी से हो रहा है। यहां पर प्रकाश व्यवस्था एवं सजावट की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इससे नगर में अपार भीड़ इकट्ठा हो रही है। हर वर्ष छठ पूजा पर लोग अपने घरों की साज-सज्जा व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हैं। नए वस्त्र व नारियल फल आदि खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ दिखाई दे रही है। नगर पंचायत अतरौलिया स्थित पूरब पोखरा, पश्चिम पोखरा सहित क्षेत्र के अन्य पोखरी और तालाबों पर बड़े बूढ़े बच्चे और औरतें पोखरी व तालाब के किनारे छठ मां की वेदियां बनाती दिखाई दे रही हैं। इस पर्व में व्रत रखने वाली औरतें पूरा नया वस्त्र के साथ ही व्रत रखती हैं। औरतें और उनके पति द्वारा फल फूल व पकवान से भरी डलिया को अपने सिर पर रखकर नंगे पांव पोखरे तक ले जाते हैं। इस पर्व में हर फल से लेकर सोवा, धनिया, मूली, मक्का आदि पुआ पकवान तक की खरीदारी होती है। अतरौलिया स्थित पूरब पोखरे व पश्चिम पोखरा पर मेले जैसा माहौल रहता है। पोखरे के घाटों को विद्युत लड़ियों से सजाया जाता है। तथा छठ मैया के ऑडियो कैसेट से भक्ति धुन पर भजन कीर्तन होता रहता है। पोखरे पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ इकट्ठा होती है वही डी जे की धुन चारों तरफ सुनाई देती है वही खाटू पर प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन मौजूद होता है डाला छठ को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है घाटों की साफ-सफाई का निरीक्षण स्वयं उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर तथा अधिशासी अधिकारी अतरौलिया द्वारा किया जा रहा है। फलों के दाम आसमान सो रहा है बावजूद इसके आस्था पर महंगाई बेअसर दिखाई दे रही।
Comments
Post a Comment