ड्रग विभाग की टीम द्वारा छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, 50000 की दवाई जप्त करके की गई कार्रवाई।

 ड्रग विभाग की टीम द्वारा छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, 50000 की दवाई जप्त करके की गई कार्रवाई। 
ब्यूरो रिर्पोट आकाश मोदनवाल

 जिलाधिकारी के निर्देश पर अतरौलिया स्थित अमर शहीद राजा जय लाल सिंह 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय के बाहर फुटपाथ तो पर लगे दवा की एक दुकान ड्रग विभाग की टीम द्वारा छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जहां कई दवा व्यवसायियों द्वारा अपनी दुकानें बंद कर ली गई जिससे मरीजों को दवा के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।
बता दे कि मंगलवार की शाम लगभग 3:00 बजे आजमगढ़ ड्रग स्पेक्टर सीमा वर्मा के नेतृत्व में ड्रग विभाग की टीम द्वारा अतरौलिया 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय के सामने एक हॉस्पिटल पर छापेमारी की कार्रवाई की छापेमारी के दौरान टीम द्वारा बिना लाइसेंस की चल रही दवा की दुकान पर 2 दवाओं का नमूना लेते हुए दुकान में रखी सारी दवाओं को जप्त कर लिया गया , तथा दवा व्यवसाई को स्थानीय पुलिस की मदद से थाने ले आए जहां औषधि अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा द्वारा तहरीर दी गई। 










Comments