अतरौलिया ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी का किया गया स्वागत, स्वास्थ्य कर्मचारी व डॉक्टरों ने दी बधाई।
बता दे कि अतरौलिया स्थित राजा जय लाल सिंह 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुरेंद्र कुमार ध्रुव का आज डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में स्वागत किया
तथा उन्हें बुके देकर नव वर्ष की बधाई दी।
100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के चौथे सीएमएस के रूप में कार्यभार ग्रहण करने वाले डॉक्टर सुरेन्द्र कुमार ध्रुव को लोगों ने सम्मानित किया ।डॉक्टर ने ध्रुव ने बताया कि अस्पताल में कुछ डॉक्टरों की कमी है
जिसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए शासन को अवगत कराएंगे, साथ ही साथ अस्पताल में मरीजों के समुचित इलाज के लिए पूरा प्रयास करेंगे ताकि दूर-दूर से आए हुए गरीब मरीजों को इलाज के अभाव में इधर-उधर न भटकना पड़े ।इस मौके पर डॉ प्रदीप कुमार ,डॉ सुनील कुमार ,मनोज, संजय मिश्रा, सुनील विश्वकर्मा ,स्टाफ नर्स मंजू लता ,निर्मला गुप्ता ,पुष्पा गुप्ता ,ममता यादव, संतोष ,धर्मेंद्र , आदि लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment