अलाव न जलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ।फूलपुर तहसील क्षेत्र के पल्थी बाजार में नहीं जल रहा है अलाव, जिम्मेदार बेपरवाह।
अलाव न जलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ।
फूलपुर तहसील क्षेत्र के पल्थी बाजार में नहीं जल रहा है अलाव, जिम्मेदार बेपरवाह।
दीदारगंज।आज़मगढ़
फूलपुर तहसील के पल्थी बाजार में हाड़ कँपा देने वाली इस ठण्ड में भी प्रशासन द्वारा अलाव नही जलवाया गया। जबकि जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि क्षेत्र के हर बाजार, चौराहे एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाया जाय। निर्देश का पालन न होने पर रविवार को ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। शाम को कड़ाके की ठण्ड में राहगीरों की परेशानी को देखते हुए दुकानदारों ने सेब की पेंटी आदि तोड़कर जलाया जिससे राहगीरों को हल्का सहारा मिला। अलाव न जलने की शिकायत तहसीलदार व उपजिलाधिकारी फूलपुर से की गयी तो उन्होंने बताया कि सम्बंधित लेखपाल को अलाव जलवाने का निर्देश दिया गया है।
वही जब बाजारवासियों ने लेखपाल ललित कुमार सिंह से कहा तो लेखपाल के तेवर देख लोग दंग रह गये। जिसको लेकर लोगो मे काफी आक्रोश व्याप्त है। वहीं
अलाव की शिकायत ग्राम प्रधान से की गई उन्होंने कहाकि लकड़ी की कोई ब्यवस्था नहीं है।लोगो ने जिम्मेदारी अधिकारियों से अविलम्ब अलाव जलाने के व्यवस्था की मांग किया है और भ्रष्ट एव लापरवाह लेखपाल पर कार्यवाही की भी मांग किया है।
Comments
Post a Comment