नगर पंचायत अतरौलिया में नहीं हो रही अलाव की समुचित व्यवस्था - अतरौलिया व्यापार मंडल
ब्यूरो रिर्पोट आकाश मोदनवाल बता दें कि शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जहां जिलाधिकारी महोदय ने नगर पंचायतों व नगर पालिका में अलाव की समुचित व्यवस्था कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है वही नगर पंचायत के अलाव और लकड़ी की व्यवस्था को देख नगर वासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है, जिसे लेकर आज शनिवार को व्यापार संगठन के दर्जनों लोग नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे।
नगर व्यापार संगठन के अध्यक्ष नवनीत जयसवाल ने बताया कि यहां व्यापार संगठन के लोग आज उपस्थित हुए हैं ।नगर पंचायत में अब तक जो भी आलाव और लकड़ी की व्यवस्था की गई है वह बहुत कम है। नगर पंचायत के कुछ स्थानों पर ही अलाव जलाए जा रहे हैं
जिसे लेकर नगर पंचायत कार्यालय से यह जानकारी दी गई कि अलाव जलाने के लिए इस समय कोई बजट नहीं है। नगर पंचायत में जो भी आलाव की व्यवस्था की गई है वह नगर कर्मचारियों के अपने बजट से अलाव जलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि नगर पंचायत कार्यालय द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं कराई जाती तो व्यापार मंडल स्वयं अलाव की व्यवस्था करेगा, क्योंकि निकाय चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद नगर अध्यक्ष का अधिकार समाप्त हो जाता है और सारी जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी की होती है। ऐसे में नगर प्रशासन द्वारा अलाव की समुचित व्यवस्था न किये जाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है ।इसके पूर्व में भी नगर वासियों द्वारा अधिशासी अधिकारी के नाम अलाव जलाने को लेकर ज्ञापन सौंपा जा चुका है।
Comments
Post a Comment