थाना कन्धरापुर
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक- 15.04.2023 को उ0नि0 अनुज कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध ब्यक्ति /वाहन में ग्राम किसुदासपुर स्थित पीएनसी प्लान्ट के पास वाहन चेकिंग में मामूर थे कि सूचना मिली कि दो व्यक्ति जिसके पास नाजायज असलहा है बाबा वैधनाथ स्कूल के समीप पुर्वाचंल अंडर पास के पास खडे है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस बाबा वैधनाथ स्कूल के समीप पुर्वाचल अंडर पास के नीचे खङे दो व्यक्तियो को पकड़ लिया गया, अपना नाम 1.विजय कुमार साह पुत्र स्व0 लक्ष्मी साह निवासी ग्राम बडा बाजार गदीयानी थाना मधुबनी नगर जनपद मधुबनी (बिहार) 2. शंकर साह पुत्र स्व0 किशोरी साह निवासी ग्राम बाबू बढ़ई बाजार थाना बाबू बरयी जनपद मधुबनी ( बिहार) बताया जिनके कब्जे से दो अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोरके साथ समय 10.32 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर - मु0अ0स0 76/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट. व मु0अ0सं0. 77/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.विजय कुमार साह पुत्र स्व0 लक्ष्मी साह निवासी ग्राम बडा बाजार गदीयानी थाना मधुबनी नगर जनपद मधुबनी (बिहार) के विरूद्ध मु0अ0स0 76/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत।
2. शंकर साह पुत्र स्व0 किशोरी साह निवासी ग्राम बाबू बढ़ई बाजार थाना बाबू बरयी जनपद मधुबनी ( बिहार) के विरूद्ध मु0अ0स0 76/2023, 77/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0स0 76/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट. व मु0अ0सं0. 77/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कंधरापुर, आजमगढ़ ।
*बरामदगी-*
1- दो अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर ( प्रत्येक अभियुक्त से एक तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 अनुज कुमार पाण्डेय मय हमराह थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
Comments
Post a Comment