महात्मा ज्योतिबा फूले की मनाई गई जयंती

महात्मा ज्योतिबा फूले की मनाई गई जयंती 
(सुप्रीम टीम समाचार ब्यूरो चीफ चुनार/मीरजापुर A S मीरजापुर) जमालपुर ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा बाई फुले की जयंती मनायी गयी। उनके चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने गरीबों,महिलाओं,दलितों एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। 19 वीं सदी में भारतीय समाज में व्याप्त बुराईयों के खिलाफ आवाज उठायी।
     इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद सिंह बंटू,जोशी पटेल,रामजनम कुशवाहा,अमित पांडेय,मोतीलाल सिंह,संतोष मौर्य आदि थे।

Comments