विदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण प्राइमरी के बच्चों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

विदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण 
प्राइमरी के बच्चों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम 
 मार्टिनगंज आजमगढ़


 विकासखंड मार्टिनगंज के अंतर्गत प्राइमरी पाठशाला मार्टिनगंज के कक्षा 5 के बच्चों का विदाई समारोह रखा गया इस अवसर पर कक्षा 5 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों मे कक्षा 5 के वंश को प्रथम स्थान इशांत को द्वितीय स्थान और माही को तृतीय स्थान का पुरस्कार वितरण भी किया गया वही कक्षा चार में दृष्टि को प्रथम स्थान अभी गुप्ता को द्वितीय स्थान अंकुश को तृतीय स्थान का पुरस्कार दिया गया कक्षा 3 में अदिति यादव को प्रथम स्थान आरजू को द्वितीय स्थान नवनीत गुप्ता को तृतीय स्थान का विशेष पुरस्कार दिया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिनगंज अश्वनी कुमार सिंह ने किया इस अवसर पर अपने अध्यक्षी भाषण में कहा कि सरकारी स्कूलों में अब प्राइवेट स्कूलों से अच्छी शिक्षा व्यवस्था और क्लासरूम बच्चों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है अभिभावकों की भी इसमें भरपूर सहयोग मिल रहा है जिससे हमें बच्चों के सर्वांगीण विकास करने में मदद मिल रही है विद्यालयों पर अब इंग्लिश मीडियम विद्यालय और क्लासरूम भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे बच्चों को इंग्लिश पढ़ने में आसानी मिल रही है और यहां पर भी स्मार्ट क्लास की स्थापना की जा रही है बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से प्रोजेक्टर से पढ़ाया जाएगा जिससे उनके जीवन में परिवर्तन आएगा क्योंकि भारत के भविष्य इन्हीं बच्चों के सर्वांगीण विकास मुख्य उद्देश्य है|
 इस अवसर पर कक्षा 5 में अच्छे अंक ले आए बच्चों को भी खंड शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया संस्कृत कार्यक्रमों के माध्यम से प्राथमिक पाठशाला मार्टिनगंज बच्चों ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से आए हुए अभिभावक और अतिथियों का मन मोह लिया इस अवसर पर जीत बहादुर यादव राकेश यादव सुषमा यादव नीलम राय विनोद कुमार यादव शालिनी सिंह संगीता ज्ञानचंद राम ललित कनौजिया रामपाल गुप्ता शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक मार्टिनगंज विवेक दहिया ओम प्रकाश जायसवाल कृष्णा जायसवाल एवं सैकड़ों की संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

Comments