तालाब की खुदाई में निकले मिट्टी को बाहर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है ।

तालाब की खुदाई में निकले मिट्टी को बाहर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है ।
(सुप्रीम टीम समाचार चुनार /मीरजापुर A S मीरजापुर) सरकार की महत्वांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अन्तर्गत गांवों में पानी कि कमी न हो श्रमिकों को गांवों में रोजगार मिले इसके लिए सरकार के द्वारा गांवों में दो दो तालाब की खुदाई कराना सुनिश्चित किया वहीं श्रमिकों को गांव में अधिक से अधिक रोजगार मिले। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा भेड़ी विकास खंड राजगढ़ में ग्राम प्रधान ने मनमानी तरीके से जे सी बी मशीन से लगातार तालाब की खुदाई करा रहे हैं जिससे श्रमिकों में मायूसी छाई हुई है। वहीं तालाब की खुदाई में निकले मिट्टी को बाहर ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है।जब की तालाब की खुदाई से निकल रहें मिट्टी को तालाब के भिठे पर ही रखना है प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को गांव में ही रोजगार देने की बात के संबंधित विभाग के अधिकारी, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, सचिव आदि ने खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। श्रमिक व ग्रामीणों ने इसकी जांच कराने के बाद कार्यवाही किए जाने की मांग कि गयी है। वहीं आपको बात दें कि प्रधान द्वारा तालाब में अवैध रूप से खनन कर मिट्टी ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है बी डी ओ राजगढ़ ने बताया कि प्रधान व्यक्तिगत काम के लिए निकाल रहे हैं।

Comments