*गैंग्स्टर के अभियोग में वांछित दो अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार*
पूर्व की घटना– दिनांक 14.04.2023 को वादी मुकमा प्र0नि0 श्री राजेश कुमार द्वारा अनुमोदित शुदा गैंगचार्ट मय लिखित तहरीर थाना कार्यालय मे दाखिल किया गया जिसके आधार पर मु0अ0सं0 177/2023 धारा 3(1) गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 का अभियोग बनाम अभियुक्तगण 1. इरफान उर्फ गुड्डू पुत्र आफताब निवासी ग्राम फरास टोला थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ हाल पता बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 2. शाहदाब उर्फ शाहब प त्र इसरार 3. अल्तमस पुत्र नसरूद्दीन 4. नूरसबा पत्नी इरफान उर्फ गुड्डू निवासीगण ग्राम बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ पंजीकृत किया गया है। जिसकी प्रारम्भिक विवेचना थानाध्यक्ष थाना जहानागंज द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 15.04.2023 को प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार के निर्देशन मे चौकी प्रभारी बनकट उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार मिश्र मय हमराह के देख भाल क्षेत्र मे बनकट बाजार मे चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर खास की सूचना पर बिजरवा अण्डरपास के पास से गो तस्कर एवं गैंग्स्टर के मुकदमे मे वांछित अभियुक्त इरफान उर्फ गुड्डू पुत्र आफताब निवासी ग्राम फरास टोला थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ हाल पता ग्राम बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को तस्दीक इतमिनान होने पर समय करीब 12.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त इरफान उर्फ गुड्डू के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। उक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 179/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम इरफान उर्फ गुड्डू पुत्र आफताब निवासी ग्राम फरास टोला थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ हाल पता ग्राम बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत है जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री मुन्ना लाल द्वारा की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को थाना हाजा पर लाकर नियमानुशार दाखिला कराया गया। अग्रेतर विधिक कार्यवाही उ0नि0 श्री मुन्ना लाल द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का स्थानः- बिजरवा अण्डरपास के पास थाना मुबारकपुर, गिरफ्तारी का समय- 12.30 बजे दिनांक 15.04.2023
दिनांक- 15.04.2023 को चौकी प्रभारी सठियांव उ0नि0 श्री रामकृष्ण सिंह मय हमराह को खास की सूचना पर गजहड़ा मोड़ से गो तस्कर एवं गैंग्स्टर के मुकदमे मे वांछित अभियुक्त अल्तमस पुत्र नसरूद्दीन निवासी बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को समय करीब 13.40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अल्तमस के कब्जे से एक अदद तमंचा .12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद हुआ। उक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 180/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अल्तमस पुत्र नसरूद्दीन निवासी बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत है जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री अखिलेश कुमार चौबे द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का स्थानः- गजहड़ा तिराहा थाना मुबारकपुर, गिरफ्तारी का समय- 13.40 बजे दिनांक 15.04.2023
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 179/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ बनाम इरफान उर्फ गुड्डू पुत्र आफताब निवासी ग्राम फरास टोला थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ हाल पता ग्राम बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 180/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अल्तमस पुत्र नसरूद्दीन निवासी बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1. इरफान उर्फ गुड्डू पुत्र आफताब निवासी ग्राम फरास टोला थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ हाल पता ग्राम बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ बरामदः- एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
2. अल्तमस पुत्र नसरूद्दीन निवासी बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ बरामदगीः- एक अदद तमंचा .12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त इरफान उर्फ गुड्डूः-*
1. मु0अ0सं0 280/2022 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
2. मु0अ0सं0 177/2022 धारा 3(1) गैंग्स्टर एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 179/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त अल्तमसः-*
1. मु0अ0सं0 280/2022 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
2. मु0अ0सं0 177/2022 धारा 3(1) गैंग्स्टर एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 180/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
टीम प्रथमः- प्रभारी चौकी बनकट उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार मिश्र थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
का0 आनन्द कुमार यादव, का0 विजय गौड़, का0 कलामुद्दीन थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
टीम द्वितीयः- प्रभारी चौकी सठियांव उ0नि0 श्री रामकृष्ण सिंह, का0 अरूण गौड़ थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
Comments
Post a Comment