पूर्व चेयरमैन विजय वर्मा ने नामांकन पत्र भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लिया वापस

पूर्व चेयरमैन विजय वर्मा ने नामांकन पत्र भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लिया वापस
अध्यक्ष पद के लिए कुल छः प्रत्याशी बचे मैदान में 
(सुप्रीम टीम समाचार ब्यूरो चीफ अंकित सिंह मीरजापुर)। चुनार नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के लिहाज से गुरुवार का दिन सत्तारूढ़ भाजपा के लिए काफी शानदार रहा। टिकट न मिलने से नाराज़ पूर्व चेयरमैन विजय कुमार वर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह एवं चुनार विधायक अनुराग सिंह के समझाने पर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंच कर नामांकन पत्र वापस ले लिया। उन्होंने कहाकि भाजपा से चुनाव लड़ रहे विजय बहादुर सिंह को विजय दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करूंगा। विधायक अनुराग सिंह ने बताया कि अब चुनार में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को आसानी से पटखनी दे देगी। जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र है इसलिए कई दावेदार थे लेकिन सही समय पर विजय कुमार वर्मा ने नामांकन पत्र वापस लेकर गुटबाजी की अटकलों पर विराम लगा दिया। चुनार में भाजपा पूरी ताकत के साथ लड़कर चुनाव जीतेगी।
      चुनार नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के दावेदारों में भाजपा विजय बहादुर सिंह, कांग्रेस से मंसूर अहमद ,सपा से सन्तोष यादव, बसपा से रमाशंकर पटेल ,आम आदमी पार्टी से मोहन यादव, यथार्थ जन अधिकार पार्टी से अनवर अली है।

Comments