पेशी पर कोर्ट आया गांजा तस्करी का आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार, जज के आवास की छत पर धराया
आजमगढ जनपद न्यायालय में पेशी पर आया एक गाजा तस्कर न्यायालय परिसर से अचानक पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। जिससे बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू किया तो घंटो बाद गांजा तस्कर को जज आवास की छत से पकड़ कर जमकर धुनाई की। बुधवार को जिला कारागार से गाजा तस्कर सचिन को पुलिस टीम लेकर न्यायालय के लॉकअप पहुंची थी। पुलिस पेशी के लिए उसे कोर्ट में ले गई। इसी दौरान गांजा तस्कर पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। गांजा तस्कर के कोर्ट परिसर से फरार होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस फरार गांजा तस्कर की तलाश में जुट गई। घंटो बाद स्थानीय दुकानदार ने जज आवास में एक संदिग्ध को जाते हुए देखने की पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस जज आवास में दाखिल हुई । बाहर तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला लेकिन इसी बीच एक पुलिसकर्मी की निगाह आवास की छत पर गई तो वहां गांजा तस्कर छुपा था। पुलिस ने गांजा तस्कर को छत से पकडा और जमकर धुनाई की। फरार गांजा तस्कर के पकडे जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
Comments
Post a Comment