थाना निजामाबाद
गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
पूर्व की घटना का विवरण -
दिनांक 14.04.2023 को वादी मुकदमा प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर अभियुक्तगण 1. डिम्पी उर्फ शफीक पुत्र मो0 सुकुरुल्लाह 2. सालिम उर्फ सुलेशन बाज निवासीगण फरिहा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ 3. उमेश उर्फ करिया पुत्र जगन शर्मा निवासी बघौरा इनामपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ 4. राजबहादुर उर्फ श्याम बहादुर पुत्र राजधारी निवासी खुटहना थाना निजामाबाद आजमगढ़ के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 163/23 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट पंजीकृत कराया गया है ।
गिरफ्तारी का विवरण –
उ0नि0 सुल्तान सिंह मय हमराही द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त डिम्पी उर्फ शफीक पुत्र मो0 सुकुरुल्लाह निवासी फरिहा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़व को मोहम्मदपुर शराब के भट्टी के पास समय करीब 11.30 बजे सुबह हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा अभियुक्त उपरोक्त के पास से 01 अदद तमंचा .303 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद हुआ बरामदशुदा अवैध तमंचा के आधार पर मु0अ0सं0 164/23 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग उ0नि0 सुल्तान सिंह द्वारा पंजीकृत कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का मा0 न्यायालय चालान किया गया।
*पंजीकृत अभियोग –*
1. मु0अ0सं0- 163/23 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0- 164/23 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0- 159/19 धारा 380/411 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0- 166/19 धारा 380/411 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0- 176/19 धारा 380/411 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़।
4. मु0अ0सं0- 69/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना निजामाबाद आजमगढ़।
*बरामदगी –* 01 अदद तमंचा.303 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर ।
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
1. डिम्पी उर्फ शफीक पुत्र मो0 सुकुरुल्लाह निवासी फरिहा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
1. उ0नि0 सुल्तान सिंह मय हमराह थाना निजामाबाद, जनपद-आजमगढ़ ।
Comments
Post a Comment