थाना चुनार पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित दो अभियुक्त गिरफ्तार ।
सुप्रीम टीम समाचार ब्यूरो चीफ अंकित सिंह मीरजापुर।
( सुप्रीम टीम समाचार ब्यूरो चीफ अंकित सिंह मीरजापुर) थाना चुनार,जनपद मीरजापुर पर दिनांकः12.04.2023 को वादी कल्लू पुत्र रामखेलावन निवासी गहीरा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद के विरूद्ध बावत की पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जान से मार देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-125/2023 धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/ 4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु क्षेत्राधिकारी चुनार व प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः14.04.2023 को उ0नि0 इन्दुभूषण मिश्र व उ0नि0 मृत्युंजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से नामजद 02 अभियुक्त 1.अनिल बाबू पुत्र चौथीराम 2.चौथीराम पुत्र बुद्दू निवासीगण कुवाखुर्द थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
Comments
Post a Comment