विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा ने विकास खण्ड श्रृंगवेरपुर की अस्थायी गौशाला रेरूआ व मंडैरा तथा विकास खण्डकौड़िहार की अस्थायी गौशाला घाटमपुर का किया निरीक्षण

विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा ने विकास खण्ड श्रृंगवेरपुर की अस्थायी गौशाला रेरूआ व मंडैरा तथा विकास खण्ड
कौड़िहार की अस्थायी गौशाला घाटमपुर का किया निरीक्षण
विशेष सचिव ने कमजोर व वृद्ध गौवंश हेतु अलग से शेड बनाकर उनकी विशेष देखभाल करने के दिए निर्देश

चारागाह की भूमि पर से अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराकर अतिरिक्त हरे चारे की व्यवस्था हेतु किया निर्देशित

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाॅ0 अनिल कुमार ने बताया है कि विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा डाॅ0 रूपेश कुमार के द्वारा बुधवार को विकास खण्ड श्रृंगवेरपुर की अस्थायी गौशाला रेरूआ व मंडैरा तथा विकास खण्ड कौड़िहार की अस्थायी गौशाला घाटमपुर का निरीक्षण किया गया। विशेष सचिव के द्वारा कमजोर व वृद्ध गौवंश हेतु अलग से शेड की व्यवस्था करने हेतु कहा गया। उन्होंने घाटमपुर व रेरूआ की गौशालाओं के पास चारागाह की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराकर अतिरिक्त हरे चारे की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। उन्होंने गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसा, चारा, पीने के पानी, प्रकाश की व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ संरक्षित गोवंशों का टीकाकरण भी कराये जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments