बता दे की क्षेत्र के देहुला शोभा गांव में शक्ति केंद्र भगतपुर के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं एवं पन्ना प्रमुखों से संवाद स्थापित किया। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप पांडे रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं एवं प्रबंधन प्रमुखों को बताया कि भाजपा पन्ना प्रमुखों का मार्गदर्शन करते हुए संवाद, स्वभाव, सद्भाव भाजपा पन्ना प्रमुखों के प्रमुख कार्य व दायित्व हैं। पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों में बड़ा पद पाने के लिए किसी का रिश्तेदार होना जरूरी है, लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जहां मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है।
Comments
Post a Comment