आजमगढ़। भाजयुमो लालगंज जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी ने आरोपो का किया खंडन, जिला अध्यक्ष के आदेश पर ही जारी हुई सूची।

आजमगढ़। भाजयुमो लालगंज जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी ने आरोपो का किया खंडन, जिला अध्यक्ष के आदेश पर ही जारी हुई सूची। बता दे कि अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने नीरज तिवारी को बर्खास्त किए जाने की संस्तुति के सम्बंध में बताया कि कुछ दिन पहले युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने अपनी जिला कमेटी की घोषणा कर दिया था। जिसके लिए उन्होंने मुझसे
संतुति नही ली थी और उसे फेसबुक पर वायरल की। उस लिस्ट में सिर्फ अतरौलिया विधानसभा के 14 लोगों को रखा गया तथा 30 में से 13 पदाधिकारी सिर्फ एक ही जाति से बनाएं गए।
 बिना अनुमति के ही कई मेहनती कार्यकर्ताओं को असंवैधानिक तरीके से बाहर कर दिया गया।
इस सम्बंध में अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए नीरज तिवारी ने बताया कि दिनांक 14.03.2024 समय दोपहर 01:40 बजे शोशल मीडिया के माध्यम से कारण बताओ नोटिस की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मेरी सूचना के बिना पदाधिकारी को हटाया गया के विषय में जिलाध्यक्ष महोदय को इस प्रकरण मे कई बार अवगत करा चुका हूँ सूची बनने के बाद भी उन्हें सभी नामो की जानकारी दी गई और उन्होंने अपनी सहमति प्रदान की। उन्होंने कहा कि अतरौलिया विधानसभा में सिर्फ चार महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं बाकी सभी लोग जिला कार्य समिति में है। जिन लोगों को बाहर किया गया है वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे तथा पार्टी के कार्य में कोई भी रुचि नहीं लेते थे। लोकसभा चुनाव नजदीक होने के कारण पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले कार्यक्रम गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है जिसमें कई पदाधिकारीगण अपने दायित्वों के प्रति उदासीन रहकर दायित्वों का निर्वाहन सही ढंग से नहीं किया जा रहा था तथा कुछ पदाधिकारीगण पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाये गये जिसका साक्ष्य भी हमारे पास है, जिससे जिलाध्यक्ष महोदय स्वयं अवगत है तथा कुछ पदाधिकारीगण पार्टी के कार्यों में रूचि न लेकर अपने आजीविका हेतु अन्यत्र कही शहर चले गये हैं।
ऐसी स्थिति में पार्टी के सबसे महत्वपूर्ण विषय लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रचार-प्रसार में गति देने हेतु मेरे द्वारा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के बारे में जिलाध्यक्ष महोदय से कई बार चर्चा की गयी,सभी नामो पर चर्चा हुई इसके बाद आप द्वारा बताया गया की नियुक्ति कर दी जाय। उन्होंने कहा कि अन्य कई जनपदों में बगैर जिला अध्यक्ष के सूचित किये ही सूची जारी की गई है।

Comments