कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ी कामयाबी, देश में एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका

 


देर से ही सही देश ने कोरोना के खिलाफ जंग में वह रफ्तार हासिल कर ली है, जो महामारी को खत्म करने और सभी को जल्दी सुरक्षित कर लेने के लिए जरूरी है। देश में शुक्रवार को रिकॉर्ड 1 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करके यह जानकारी दी तो पीएम मोदी ने भी इस सफलता पर खुशी जाहिर की है। इससे पहले 17 अगस्त को देश में टीकों की 88 लाख से अधिक खुराकें दी गईं थीं। 


स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस उपलब्धि का ऐलान करते हुए ट्वीट किया, ''सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। यह वही प्रयास है जिससे देश ने 1 दिन में 1 करोड़ से अधिक टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्यकर्मियों का अथक परिश्रम और पीएम मोदी जी का 'सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन' का दृढ़ संकल्प रंग ला रहा है।'' पीएम नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''आज रिकॉर्ड टीकाकरण! 1 करोड़ को पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीका लेने वालों और मुहिम को सफल बनाने वालों को बधाई।''


खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे

आकाश मोदनवाल पत्रकार

अतरौलिया आज़मगढ़

मो. 8299649414


Comments