पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री कल्याण सिंह जी का निधन, पीजीआई-लखनऊ में ली अन्तिम सांस,सीएम पहुंच रहे पीजीआई।



 *रिपोर्टर राम भवन यादव* 

लखनऊ: के अस्पताल में भर्ती यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने शनिवार रात अस्पताल में आखिरी सांस ली. वे 4 जुलाई से SGPGI अस्पताल में भर्ती थे।

जानकारी के मुताबिक हालत कल्याण सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें 4 जुलाई को लखनऊ के SGPGI अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था. शनिवार को उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया और sepsis हो गया. जिससे उनकी मौत हो गई।

5 जनवरी 1932 को अलीगढ़ के मढ़ौली गांव में पैदा हुए कल्याण सिंह भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार थे. कल्याण सिंह 2 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल भी रहे थे. एक दौर में कल्याण राम मंदिर आंदोलन के सबसे बड़े चेहरों में से एक थे. उनकी पहचान हिंदुत्ववादी और प्रखर वक्ता के तौर पर थी. ऐसे में इतिहास भी कल्याण सिंह के योगदानों को हमेशा याद रखेगा. कल्याण सिंह का जाना भारतीय राजनीति के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।


Comments