कांदीवली पूर्व में ५३ वी बार अनाज वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

 

मुंबई के कांदीवली पूर्व में भाजपा नगरसेविका सुरेखा मनोज पाटिल के मार्गदर्शन में दानदाता डॉ केशनाथ चौहान के तत्वावधान में भाजपा कार्यकर्ता तहसीलदार चौहान ने करीब ६५ लोगो को अनाज वितरण किया। इस मौके पर भाजपा की महिला नेता सुमन इंद्रजीत सिंह व कुरार पोलिस स्टेशन के वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक प्रकाश बेले मौजूद थे। 


दानदाता डॉ केशनाथ चौहान ने तहसीलदार द्वारा ५३ वी बार अनाज वितरण के कार्यो की सराहना की और तहसीलदार चौहान को देखर कई लोगो प्रेरणा भी मिलेगी। ऐसे में कई दानदाता सामने से आकर गरीबो की मद्दत करेंगे। भाजपा नगरसेविका सुरेखा पाटिल ने भी आनाज लेने आए जरूरत मन्द महिलाओं की सुध लेकर अनाज वितरित किया। भाजपा गठबंधन की पूर्व प्रत्याशी सुमन इंद्रजीत सिंह ने भी तहसीलदार की जमकर तारीफ की और तहसीलदार लगातर निरन्तर अनाज वितरण करते रहे ऐसी शुभकामनाएं ब्यक्त की।



Comments