कांग्रेस नेता चौथी प्रसाद गुप्ता ने कालू बुधेलिया के जन्मदिन पर जरूरत मन्दो को शक्कर वितरण किया

 

संवाददाता रितेश तिवारी

कांग्रेस के उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष कालू बुधेलिया का जन्मदिन वार्ड क्रमांक ३ के कांग्रेस नेता चौथी प्रसाद गुप्ता के कार्यालय बड़े ही हर्षो उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जरूरत मन्द जनता को चौथी प्रसाद गुप्ता के तत्वावधान में शक्कर वितरण किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के तमाम पदाधिकारीयो ने चौथी प्रसाद गुप्ता के कार्यालय पर कालू बुधेलिया जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला कार्य अध्यक्ष राजेन्द्र शिरसाठ, महाससचिव रश्मी मिस्त्री, मुंबई सचिव सुभाष नहिरे, सहकार सेल केउत्तर मुंबई जिला दयानंद शर्मा,यूथ कांग्रेस मुंबई महाससचिव राम आश्रय चौहान,मुंबई यूथ महाससचिव प्रायसा पवार, कमलाकांत त्रिपाठी, उबेद खान कालिक प्रसाद यादव मौजूद थे।

 



Comments