झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

 



संवादाता आकाश मोदनवाल

झमाझम बारिश से मौसम के मिजाज में तब्दीली आई है। बादलों के बरसने से गर्मी से राहत मिली। बारिश से दिन के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। तभी बादलों के छाए रहने से बारिश की आशंका बनी हुई है।

बुधवार की सुबह 10:00 बजे अचानक तेज हवा चलने लगी और बादल छा गए। कुछ ही देर में बादल बरसने लगे घंटो तक झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से मौसम ने करवट बदली और तापमान में गिरावट आ गई। बताते चलें कि पिछले कई दिनों से भयंकर और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। लोग गर्मी के चलते बेहाल हो गए थे। बुधवार को सुबह  मौसम ने अचानक करवट बदली तो मौसम सुहाना हो गया।


खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

आकाश मोदनवाल पत्रकार

अतरौलिया आज़मगढ़

मो. 8299649414

Comments