भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद में जनविश्वास यात्रा निकालने के साथ ही लालगंज से विशाल जनसभा निकाली गई।
on
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
संवाददाता बरदह आजमगढ़
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के व कृषि मंत्री माननीय सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को लालगंज, सोफिपुर ,भीरा, बरदह, मार्टिन गंज , तक जनविश्वास यात्रा निकाल कर आगे बढ़ती गई।
संतोष चौबे ठेकमा मंडल अध्यक्ष ने कहा पहले की सरकार चंद लोगों की थी, उसे बिचौलिए पसंद थे, उसे दहशतगर्द पसंद थे, उसे गुंडे और माफिया पसंद थे। हमारी डबल इंजन की सरकार के केंद्र में इनमें से कोई नहीं है। यह गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों, महिलाओं, युवाओं को केंद्र में रखकर काम करने वाली सरकार है। जिसने जनधन खातों से सीधे पैसे की मदद भेजी, जिसने घर बनाने के लिए सीधे खाते में पैसा दिया, उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हम अपने काम के आधार पर जनता के बीच में आये हैं, लोगों का उत्साह बता रहा है कि जनता का भरोसा भाजपा पर कायम है। जनता के आशीर्वाद से हम विधानसभा चुनावों में योगी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की 300 प्लस सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। सुर्य प्रताप साही कृषि मंत्री कहा की भाजपा की सरकार में हर वर्ग सुखी है, न तो अब प्रदेश में गुंडा राज है और नही भाई भतीजा वाली सरकार है। हमारा लक्ष्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। यह सरकार गरीबों के हित में लिए सदैव तत्पर है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय ने किया, पंकज चौधरी, वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार , सुर्य प्रताप साही कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, नीलम सोनकर ,अनुप तिवारी,अरुणेश राय,अभिषेक राय, जिला मिडिया प्रभारी पंकज राय,धीरज मिश्रा, राकेश मिश्रा, मुन्ना तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment