आन रिकॉर्ड अबकी पांचवीं बार भी सुभाष चंद जायसवाल ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे- ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव

 आन रिकॉर्ड अबकी पांचवीं बार भी सुभाष चंद जायसवाल ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे- ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव
बता दें कि नगर निकाय चुनाव के आखिरी दिन अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में दिग्गजों ने अपनी ताकत झोंक दी ।जिसके क्रम में सपा प्रत्याशी सुभाष चंद्र जायसवाल को जीत दिलाने के नगर पंचायत अतरौलिया में आज क्षेत्रीय विधायक संग्राम यादव लिए ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव भी जनता के बीच पहुंचे और लोगों से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान नगर पंचायत में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जन संपर्क करके रोडशो निकाला और सुभाष चंद जायसवाल के लिए वोट मांगा।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से अतरौलिया का रिश्ता कोई नया नहीं है, हम लोग यहां एक एक घर, एक-एक दरवाजे पर चाहे वह दिन के 12 बजे हो या रात के 12 बजे, पहुंचते हैं। यहां एक एक घरों से पीढ़ियों दर पीढ़ियों का रिश्ता है। यहां लोगों का दरवाजा हमेशा से समाजवादियों के लिए खुले मिलते हैं और जब भी कभी आवाहन हुआ है तो यहां का व्यापारी, मुस्लिम, सोनकर, निषाद और सर्व समाज के लोगों ने हमेशा साथ दिया है और इसके साथ ही समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। हालांकि परिणाम 13 मई को आएगा अभी तो यहां लोगों का आशीर्वाद लिया जा रहा है। यहां की जनता ने इतिहास बनाने का मन बना लिया है। आपकी बार निश्चित रूप से अतरौलिया में इतिहास बनेगा।
 

Comments