अतरौलिया। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, प्रशासन हुआ अलर्ट , कॉलर को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस।
अतरौलिया। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, प्रशासन हुआ अलर्ट , कॉलर को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस। सूचना पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप ,रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगह पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई।
बता दें कि अतरौलिया थाना क्षेत्र भैरोपुर दरगाह गांव निवासी मोहम्मद फारुख पुत्र इस्माइल उम्र 55 वर्ष के मोबाइल से शुक्रवार की सुबह लगभग 4:00 बजे डायल 112 पर फोन जाता है कि 10 बजे सुबह तक रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल हरकत में आते हुए मोहम्मद फारुख पुत्र इस्माइल को गिरफ्तार कर थाने पर लाई, और पूछताछ में जुट गई। मोहम्मद फारूक ने बताया कि मेरी बेटी की शादी 2021 में एजाज अहमद पुत्र रमजान अहमद के साथ हुई थी, एजाज अहमद मेरे घर पर आया हुआ है विदाई को लेकर कुछ विवाद था मेरे मोबाइल से कॉल कैसे किया गया यह मुझे पता ही नहीं चला। मुझे शक है कि मेरे दामाद एजाज ही इस तरीके की हरकत की है। अब मामला कुछ भी हो पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर इस पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुटी हुई है एजाज़ आज सुबह ही ससुराल से भाग गया। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि आज सुबह लगभग 4:30 बजे डायल 112 पर एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर 10:00 बजे बम ब्लास्ट करने की सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल एसओजी सर्विलांस टीम व लोकल पुलिस को अलर्ट किया गया ।एहतियात के तौर पर एसओ सिधारी, एसओ जीआरपी, स्पेक्टर आरपीएफ व लोकल पुलिस की टीम के साथ पूरे एरिया व परिसर को चेक किया गया तथा सैनिटाइज कराया गया। कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति रेलवे स्टेशन के अंदर या परिसर के आस पास नहीं मिला। एसओजी सर्विलांस टीम के द्वारा कॉलर मोहम्मद फ़ारुख पुत्र इस्माइल जो अतरौलिया क्षेत्र का रहने वाला है, उम्र 55 वर्ष है इसको ट्रेस कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अभी तक जो पूछताछ की गई है उसमें यह प्रकाश में आया कि एजाज अहमद जो इसका दमाद है मोहम्मद फारुख के मोबाइल नंबर से कॉल की गई।इसके द्वारा सरारतन मोहम्मद फारुख को फसाने के लिए कॉल की गई है ।क्योंकि इनका आपस में पारिवारिक विवाद चल रहा है और कल रात ही एजाज अहमद मोहम्मद फारुख के घर में आया था और आज सुबह 5:00 इसके घर से निकल गया था ।विस्तृत पूछताछ पुलिस के द्वारा की जा रही है ।संपूर्ण जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है जो भी पूछताछ में सामने आएगा विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Comments
Post a Comment