एक पेड की रक्षा पुत्रो के समान करे : उपजिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी

एक पेड की रक्षा पुत्रो के समान करे : उपजिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी
सुप्रीम टीम समाचार ब्यूरो चीफ लालगंज,आजमगढ़


उत्तर प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप आजमगढ़ में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम चल रहा है, इसी कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड लालगंज के नंदापुर और तरफकाजी में उपजिलाधिकारी लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी, विकास खंड अधिकारी अलोक सिंह के नेतृत्व में वृहद पौधारोपण किया गया, बाद मे उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया कि जितने भी पौधे लगाए गए हैं। प्रत्येक पौधे की रक्षा व सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। उपजिलाधिकारी लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के मंशा के अनुरूप पौधारोपण का कार्यक्रम चल रहा है। हम लोगों का लक्ष्य व संकल्प है कि जितने भी पौधे लगाए गए सब की सुरक्षा करना हमारा दायित्व है, प्रत्येक कर्मचारी को एक एक पौधा गोद लिया जाय और उसकी निगरानी भी की जाए। पर्यावरण और वातावरण की शुद्धता पौधों से ही बनती है, जिस तरह हम लोग अपने पुत्र की रक्षा और सुरक्षा करते हैं ,उसी तरह से पौधों की सुरक्षा करना हमारा दायित्व है।पौधा बड़ा होकर हमें बहुत कुछ देता है। पौधे के ही दम पर शुद्ध वातावरण मिलता है, जिससे कि व्यक्ति निरोग और स्वस्थ रहता है। खंड विकास अधिकारी लालगंज अलोक सिंह ने कहा कि विकासखंड के जितने ग्राम सभाओं में पौधे लगाए गए हैं सभी लोगों को जिम्मेदारी दी गई है उसकी सुरक्षा करें समय-समय पर हमारे द्वारा भी उनकी निगरानी की जाएगी, मानक के अनुरूप अगर पौधे नहीं लगाए गए हैं तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, इस मौके पर नायब तहसीलदार पंकज शाही,प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद उर्फ काजू यादव, संजय प्रधान, सदन यादव, आदि सहित काफी लोग उपस्थित थे।

Comments